Saturday, October 31, 2026

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दी श्रद्धांजलि, राजकुमार ठुकराल एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने किया नमन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक नेतृत्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए कार्य किया। उनका जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत राजनीतिक नेतृत्व का उदाहरण है। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।

 

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा तथा देशहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

इस दौरान संजय ठुकराल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, मोहन खेड़ा, ललित बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, दिनेश पंत, कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सुनील चुघ, राजवीर सिंह विर्क, ज्योति टम्टा, रणजीत सिंह राणा, महानगर महामंत्री आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, आकाश बाटला, महानगर सचिव रामसेवक कोली, दिनेश कोली, केरु मंडल, किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह विक्की, अनूप देवनाथ, सद्दाम पाशा, प्रदीप यादव, आसित बाला, सरबजीत सिंह फौजी, भूपेश सोनी, विकास विश्वास, जितेंद्र कोली, महेश कोली, मोनिका ढाली, उमा सरकार, फरमान सिद्दीकी, बाबू विश्वकर्मा, छत्रपाल वाल्मीकि, संजय आइस, जमुना प्रसाद, जगदीश दास, उमर खान एवं राधेश्याम बंसल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.