भोंपूराम खबरी,सितारगंज। आरके ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, आरके ढाबे के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में मां और उसकी पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मां और मासूम बच्ची की मौत हो गई।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन चालक को पकड़ लिया गया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ मां और पांच वर्षीय बच्ची की मौत से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।




