Saturday, September 5, 2026

डीएम युगल किशोर पंत नेने किये राजस्व उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने वार्षिक स्थानान्त्ररण अधिनियम-2017 के प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद के भूलेख अधिष्ठान के कार्मिकों के स्थानान्त्ररण आदेश पारित किये है। जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक राजीव कुमार को काशीपुर से गदरपुर, लक्ष्मण सिंह जंगपांगी को रूद्रपुर से बाजपुर, मोहन सिंह रावत को रूद्रपुर से बाजपुर, फरहाना तबस्सुम को बाजपुर से जसपुर, दलजीत सिंह को किच्छा से रूद्रपुर, कुलवीर सिंह को काशीपुर से खटीमा, नवीन कुमार को जसपुर से खटीमा, सुशील कुमार जुनेजा को जसपुर से रूद्रपुर, नितिन कुमार को किच्छा से बाजपुर, श्रीमती बीना मियान को जसपुर से सम्बद्धता समाप्त करते हुये जसपुर, दीपक सिंह को जसपुर से नानकमत्ता, राजस्व निरीक्षक महेश चन्द्र चैहान को किच्छा से जसपुर, राजस्व कानूनगो हेमराज सिंह चैहान को जसपुर से खटीमा स्थानान्त्ररण किया है। उन्होने कहा है कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होंगे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अधीनस्थ स्थानान्तरित कार्मिक को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा के नवीन स्थानान्तरित तहसील पर तीन दिन के भीतर अपनी योगदान आख्या दिये जाने हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.