Friday, November 20, 2026

सरकारी स्कूल में फर्जी नामांकन का खेल, प्रधानाध्यापक निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज द्वितीय में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी छात्र नामांकन का मामला सामने आया है। पीएम पोषण योजना में गड़बड़ी, फर्जी बिल-वाउचर लगाने और आरटीई मानकों के विपरीत प्रवेश देने समेत कई गंभीर आरोपों के चलते विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय के अभिलेख अपूर्ण और अव्यवस्थित मिले। जांच में विद्यालय पंजिका में फर्जी बिल-वाउचर लगाए जाने और वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई। फर्नीचर और अन्य सामग्री का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इसके अलावा सामग्री का विवरण स्टॉक पंजिका में दर्ज नहीं पाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय के अभिलेख अपूर्ण और अव्यवस्थित मिले। जांच में विद्यालय पंजिका में फर्जी बिल-वाउचर लगाए जाने और वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई। फर्नीचर और अन्य सामग्री का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इसके अलावा सामग्री का विवरण स्टॉक पंजिका में दर्ज नहीं पाया गया।

 

निरीक्षण के दौरान आरटीई मानकों के विपरीत प्रवेश देने, फर्जी छात्र नामांकन और आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश नहीं देने (एज ग्रेड डिले) में भी अनियमितताएं पाई गईं। विद्यालय प्रबंधन समिति के कामकाज में गड़बड़ी और उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग में लापरवाही भी सामने आई। वहीं, मध्यान्ह भोजन कक्ष और शौचालयों की स्थिति भी खराब मिली।

प्रधानाध्यापक पर फर्जी छात्र नामांकन के आधार पर पीएम पोषण योजना में अनियमितता करने का आरोप है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को गणवेश के लिए मिलने वाली धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित नहीं करने की बात भी सामने आई।

निरीक्षण के बाद विभाग ने छह नवंबर को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने 12 नवंबर को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में आरोप सिद्ध होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्यालय में गंभीर लापरवाही मिलने और प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.