Friday, November 20, 2026

छिनौती में शामिल महिला सहित 01 युवक को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से छिनौती किए गए सोने के कुण्डल बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ट्रांजिट कैम्प क्षेत्रांतर्गत महिलाओं से हुई छिनौती की घटना का हुआ खुलासा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव  क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 प्रकाश चन्द्र मय पुलिस टीम द्वारा सोने का कुण्डल छिनौती कर भागने वाले 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

घटना का साराशं- दिनांक- 18/11/2026 को वादी श्री मुनेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह नि0 वार्ड न0 01- बालाजी पुरुम कालौनी फुलसुंगा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प उ0सिहनगर द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प को तहरीर दी की उसकी माता जी घर से किसी काम बालाजीपुरुम गयी थी वहा पर दो मोटर साईकिल सवार जिसमे एक पुरुष व महिला थी जो मो0सा0 न0 UK 06 BM 3933 था इन लोगो के द्वारा मेरी माता जी का कान में पहने सोने का कुण्डल छीन कर भाग गये वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0सं0 375/2026 धारा -304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया अभियोग की विवेचना उ0 नि0 प्रकाश चन्द्र को सुपुर्द की गयी तथा एक अन्य तहरीर जिसमें वादिनी उर्मिला राय पत्नी रमेश चन्द्र निवासी वार्ड न0- 02 ट्रांजिट कैम्प उ0सि0नगर से तहरीर दी की जब मे दुर्गा मन्दिर में पूजा कर लौट रही थी, तो मो0 सा0 न0 UK 06 BM 3933 पर सवार दो लोग जिसमें एक महिला व पुरुष थे जिनके द्वारा मेरे कान से सोने का कुण्डल छीन कर भाग गये वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0स0- 376/2026 धारा -304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया अभियोग की विवेचना उ0 नि0 मनोज कुमार को सुर्पुर्द की गयी उक्त छिनौती करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया दिनांक 20/11/2026 को पुलिस टीम द्वारा सुरागरस्सी रसी पता रसी कर पूर्व मे मामूर किये गये मुखबिर की सूचना के आधार आनन्दपुर रोड पर गस्त करते हुये पहुचे तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि आप जिस मोटर साईकिल सवार छिनौती करने की तलाश कर रहे हैं। वह लोग पर परमल टाउन आनन्दपुर रोड के पास खडे हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुची तो वहा पर एक पुरुष व महिला पुलिस टीम को देखकर सकपका कर भागने की तैयारी करन लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा उसने अपना नाम राहुल पुत्र राजेन्द्र रस्तोगी निवसी ट्रांजिट कैम्प गोल मडैय्या गली न0- 03 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प उ0सि0नगर उम्र 29 वर्ष बताया जिसकी जामातलाशी ली गयी तो उसके जेब से एक पीली धातु का कुण्डल बरामद हुया तथा दूसरी महिला जिसने अपना नाम रवीना पुत्री मुखिया निवासी विसातगंज सिसौना थाना व जनपद बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष बताया जिसकी तलाशी म0कानि0 शान्ति बिष्ट द्वारा ली गयी तो उसके पास से एक पीली धातु का सोने का कुण्डल बरामद हुआ जिसने पूछताछ करने पर बताया कि हमने यह सोने के कुण्डल महिलाओ के कान से छीने हैं गलती हो गयी हमे माफ कर दो पुलिस टीम द्वारा मौके पर वादी / वादिनी को बुलाया गया जिनके द्वारा बरामदा सोने का कुण्डल अपना – 2 होने की तस्दीक की गयी जिस आधार पर अभियुक्त गणो को धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. राहुल पुत्र राजेन्द्र रस्तोगी निवसी ट्रांजिट कैम्प गोल मडैय्या गली न0- 03 कोतवाली ट्रांजिट कैम्प उ0सि0नगर उम्र 29 वर्ष

2. रवीना पुत्री मुखिया निवासी विसातगंज सिसौना थाना व जनपद बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम

1. उ0नि0 मनोज कुमार

2. उ0नि0 प्रकाश चन्द्र

3. अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी

4. कानि0 हिमाशु

5. म0कानि0 शान्ति

6. म0कानि0 लीला आर्या

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.