Sunday, November 1, 2026

विधायक ने वितरित किये उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रधान मंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के 14 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर और चूल्हे निःशुल्क वितरित किये। इस दौरान लाभार्थी पूनम मिश्रा, सुभाष रानी, गुरमीत कौर, प्रियांशी शर्मा, स्वर्ण कौर, करुणा वैध, रेशमा कौर, जसबीर कौर, मीना, सुमन, सीमा यादव, राज किरन, चमेली देवी, पूर्णिमा विश्वास आदि को गैस कनेक्शन वितरित किये गये।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है। जन धन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त अनाज योजना सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिन्होंने गरीब परिवारों का जीवन बदल दिया है। इस दौरान रुद्रपुर गैस सर्विस के कनिष्ठ विक्रय अधिकारी भीम राम टम्टा, संदीप चन्द्र आर्या, नरेश थापा, योगेश भट्ट, गौतम कुमार आर्या, संजय टम्टा, रविन्द्र सिंह, राकेश कुमार, जोगेन्द्र सिंह बोरा, नीरज पाठक आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.