Saturday, October 31, 2026

यहां मारपीट में घायल हुए युवक ने दम तोड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुरुवार की रात्रि रोडवेज के पास दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव की घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक ने बरेली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। रम्पुरा वार्ड 22 निवासी सुनीता ने बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे उसके बेटे राजेश के मोबाइल पर एक कॉल आई। इस पर राजेश घर से चला गया। उसका आरोप है कि रोडवेज स्टेशन के पास पहुंचने पर उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। इस घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे बरेली रेफर किया गया है। जहाँ उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक राजेश का शव उसके रम्पुरा स्थित आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.