भोंपूराम खबरी, कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah) और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान (Senior journalist Nidhi Razdan) की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी पोस्ट साझा की हैं, जिनसे उनके रिश्ते में नए पड़ाव की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah) ने एक्स पर निधि राजदान (journalist Nidhi Razdan)के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई।’ वहीं, निधि राजदान ने भी अंगूठी वाले इमोजी के साथ ‘It’s done bro’ लिखकर उमर को टैग किया। इन पोस्ट के बाद दोनों की सगाई (Omar Abdullah Engagement) की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दोनों ने समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुए एक निजी समारोह के बाद शनिवार को अपनी और निधि राजदान की तस्वीरें साझा कीं। उनके कैप्शन में ‘नई यात्रा’ शुरू होने की बात कही गई। दूसरी ओर, निधि राजदान की पोस्ट ने भी इस चर्चा को और हवा दे दी। दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
दिल्ली में 71 खास मेहमानों को न्योता

इस खास मौके पर शनिवार को दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में एक निजी आयोजन रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए 71 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लोगों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी न्योता भेजे जाने की खबर है। हालांकि, इस आयोजन को आधिकारिक तौर पर रिसेप्शन बताए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
जुलाई में पायल अब्दुल्ला से हुआ था तलाक
उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah Engagement) की पहली शादी पायल नाथ से 1 सितंबर 1994 को हुई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। उनका तलाक का मामला कई वर्षों तक अदालत में चला। आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर दोनों का विवाह समाप्त कर दिया था। अब उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।




