Saturday, October 31, 2026

जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने हुनर और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप कौशल मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमिता तथा कौशल आधारित अनुभवात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।

जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने हुनर और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र मिश्रा* एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री *शावेद आलम* एवं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के *महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं मुख्य अतिथि श्री हरेंद्र मिश्रा ने रिबन काट कर मेले का उद्घाटन किया ।* विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके विचारों को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है।

जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने हुनर और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मनिर्भर बनने तथा व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कियह कार्यक्रम नवाचार, व्यावहारिक शिक्षा, वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना को एक साथ लाता है और युवा मनों को कक्षा से परे सीखने को सार्थक अनुभवों में बदलने का मंच प्रदान करता है।

जेसीज पब्लिक स्कूल में कौशल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने हुनर और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन
मेले के प्रमुख आकर्षणों में दीपावली की सजावटी सामग्री, साबुन निर्माण, क्रोशिया कार्य, टी-शर्ट पेंटिंग, रबर निर्माण, ऐपण कला तथा उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टॉल शामिल रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कार्यकुशलता और उद्यमशीलता का परिचय दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

*विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत जी ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि* यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की कौशल आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.