Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी जीप, 10 लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे।

भारी बारिश से जानलेवा हुई सड़क

खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी है, उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

विधायक हरीश धामी ने दिए निर्देश

विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

पिथौरागढ़ हादसे में मृतकों के नाम

1- 64 वर्षीय किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह

2-69 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह

3-58 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह

4-24 वर्षीय निशा पत्नी उमेश सिंह

5- 28 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह

6-42 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह

7- 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह (चालक)

8-37 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह

((सभी निवासी शामा,कपकोट बागेश्वर))

9-64 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह

10- 52 वर्षीय दान सिंह पुत्र मंगल सिंह

((निवासी भनार,कपकोट, बागेश्वर))

(मृतकों में दो सेवारत फौजी, दो पूर्व सैनिक, एक महिला व एक पोस्टमास्टर हैं)

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.