Saturday, September 5, 2026

नहाते वक्त गंगा में डूबा ट्रेवल एजेंट, एनडीआरएफ की टीमें कर रहीं तलाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज सुबह दस बजे के ऋषिकेश के मुनिकी रेती के नीमबीच घाट पर अपने दोस्त के साथ गंगा में नहा रहा दिल्ली निवासी एक युवक डूब गया, साथ ही में नहा रहे उसके दोस्त को एसडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। वहीं जो युवक लापता है वह ट्रेवल एजेंट के रूप में कार्य करता है। जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पूर्व ही अपने कुछ साथियों के साथ यहां के अलोहा होटल में ठहरा था। पुलिस के मुताबिक अमरजीत (27 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह निवासी प्लाट नंबर 37, सरिता विहार, पाकेट-के जसोला नई दिल्ली आज सुबह साढ़े दस बजे के वक्त पांडव पत्थर नीम बीच के पास गंगा नदी में अपने साथी मनोज कुमार पुत्र सोनपाल निवासी जसराना हाथरस उत्तर प्रदेश के साथ नहाते समय गंगा की तेज धार में आकर डूब गया। मनोज कुमार को मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अमरजीत दिल्ली में ट्रैवल एजेंट का काम करता है। वहीं पुलिस उसकी तलाश रह रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.