Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की केबिनेट घोषित, सात पुराने और चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, देहरादून।उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया। शाम पांच बजे राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली।तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मंत्रिमंडल में सभी 11 पदों को भरा गया है। साथ ही पहली बार राज्य में उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा रहा है।                                                                        सतपाल महाराज के बाद राज्यपाल ने बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई। इसके बाद डाॅ. हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्या ने शपथ ली, अरविंद पांडे ने संस्‍कृत में ली गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद महाराज ने शपथ ली

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.