Sunday, November 1, 2026

यहां खाई में गिरी बोलेरो,हादसे में दो की मौत, कई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ब्लॉक ओखलाकांडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। हादसा ओखलाकांडा के कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ। यहां एक बारात की बुलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात की एक बुलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.