Sunday, November 1, 2026

इंडियन आईडल 12 के विनर पवनदीप राजन की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। इंडियन आइडल सीजन12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में सिंगर पवनदीप और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।

हादसा अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ. उत्तराखंड से दिल्ली जाते वक्त सिंगर पवनदीप की गाड़ी हाईवे पर खड़ी केंटर में पीछे से जाकर टकरा गई. इस सड़क हादसे में सिंगर पवन दीप समेत दों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को गभीर हालत मे उपचार के लिए दिल्ली के रेफर किया गया है।

इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। सिंगर सोमवार को अहमदाबाद के पास 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में पवनदीप को कई उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस सड़क हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पवनदीप गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

हालांकि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में और अधिक जानकारी अभी सामने आने का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से ये जरूर पता चल रहा है कि पवनदीप के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सिंगर की ये हालत देखकर उनके फैन काफी दुखी हैं और इस युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह रहा होगा। फिलहाल पवनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पवनदीप के साथ ही चालक को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.