Saturday, October 31, 2026

यहां जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर झोंका फायर, हाथ को छूकर निकली गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। जमीन के विवाद में शनिवार सुबह चाचा-भतीजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली चाचा के हाथ को छूकर निकल गई। इससे वह घायल हो गया और बाल-बाल बचा। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ड्यूढार गांव निवासी प्रभदीप सिंह और उसके चाचा इंद्रजीत सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सिंह, प्रभदीप के भाई लवदीप के हिस्से की जमीन पर खेती करता है। शनिवार सुबह इंद्रजीत ठेके पर ली गई जमीन में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पारिवारिक जमीन को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रभदीप ने तमंचा निकालकर चाचा इंद्रजीत पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे उन्हें मामूली चोट आई। फायरिंग की सूचना पर सरकड़ा चौकी प्रभारी दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल इंद्रजीत को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि जमीन विवाद में फायरिंग की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.