Saturday, November 7, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले की जांच के आदेश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में इंदिरा डेंजी (जैनी) की ओर से पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रार्थना पत्र शनिवार को देहरादून पुलिस को प्राप्त हुआ। शिकायत में महिला ने घटना के परिणामस्वरूप एक बच्चे को जन्म देने का दावा करते हुए अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले की जांच के आदेश

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में कथित घटना के समय हरक सिंह रावत ने अपनी राजनीतिक पहुंच और सरकार में प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। महिला ने यह भी उल्लेख किया है कि उनका 23 वर्षीय बेटा अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने महिला अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। उन्हें जांच के बाद आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू की जा रही है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.