Saturday, November 7, 2026

जेनी प्रकरण पर बोले हरक सिंह रावत, न्यायालय से हो चुका है फैसला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेनी प्रकरण में नए आरोप सामने आने के बाद कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में न्यायालय से फैसला हो चुका है, उस पर अब टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने की भाजपा की साजिश करार दिया।

जेनी प्रकरण पर बोले हरक सिंह रावत, न्यायालय से हो चुका है फैसला

हरक सिंह रावत ने कहा कि जेनी प्रकरण में पहले ही सीबीआई जांच और डीएनए परीक्षण हो चुका है। उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाए थे। जांच के बाद न्यायालय इस मामले में फैसला सुना चुका है और जांच रिपोर्ट को भी न्यायालय का अनुमोदन मिल चुका है। ऐसे में अब दोबारा सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को जांच या रिपोर्ट पर आपत्ति थी तो उसे उसी समय सामने रखना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस पुराने मामले को उठाकर अंकिता प्रकरण से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। यह भाजपा की बौखलाहट और राजनीतिक साजिश है। हरक सिंह रावत ने चेतावनी दी कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वह न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.