Saturday, November 7, 2026

भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ, सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक पर्व मनाने की अपील

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा जिला मंत्री एवं पंतनगर मंडल प्रभारी प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

प्रमोद मित्तल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और खुशियाँ बाँटने का भी अवसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएँ, लेकिन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि पटाखे जलाते समय पूरी सावधानी बरतें, बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही पटाखे चलाने दें तथा ज्वलनशील वस्तुओं से दूर सुरक्षित स्थान पर आतिशबाजी करें। साथ ही ध्वनि एवं वायु प्रदूषण का ध्यान रखते हुए बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, छोटे बच्चों और बेजुबान पशु-पक्षियों की परेशानी का भी ख्याल रखें।

उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियाँ तभी सार्थक हैं, जब हम स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की खुशियों एवं सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.