Saturday, November 7, 2026

खेत में विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल चामुंडा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुलजारपुर निवासी गुरवीर सिंह (22) पुत्र गुरमेज सिंह को शनिवार सुबह करीब नौ बजे गोली लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी और एसएसआई नवीन बुधानी अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल गोली चलने के कारण और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस को अभी तक मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.