Saturday, November 7, 2026

यहां अवैध मजार को किया गया ध्वस्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रशासन ने शनिवार तड़के भारतीय खाद्य निगम परिसर राजपुरा में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचना को हटवाया।

यहां अवैध मजार को किया गया ध्वस्त

जिला प्रशासन ने पूर्व में दो सप्ताह पहले विधि सम्मत तरीके से नोटिस देते हुए सरकारी गोदाम परिसर में बने अवैध मजार को हटाने के निर्देश दिए थे। अवैध मजार को नहीं हटाए जाने पर आज प्रशासन ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए मजार पर हथौड़े बरसाकर ध्वस्त कर दी। उक्त मजार के बारे मे बताया गया कि कुछ समय पहले यहॉँ काम करने बाहरी राज्यों से आये मुस्लिम श्रमिकों ने बनवाया था। इस अवैध मजार की वजह से सरकारी गोदाम की भंडारण क्षमता भी प्रभावित हो रही थीं। धामी सरकार की ये सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई के क्रम मे 604 वीं अवैध मजार थीं जिसे हटाया गया है। उल्लेखनीय है कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धामी सरकार की अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई को अपना समर्थन देते हुए कहा था कि सरकार ने अवैध मजारों मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बार बार कहते रहे है कि सरकारी जमीनों को कब्जाने और नीली हरी चादर बिछा कर झूठ फरेब का धंधा नहीं पनपने दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.