भोंपूराम खबरी। किच्छा में बॉयलर में अग्नि प्रचलित करने से पहले किसान नेताओ ने केन कमिश्नर श्री त्रिलोक मर्तोलिया जी से मुलाकात की और उनको अवगत कराया की 15 नवंबर तक किसानों को गेहूं बोने की उचित तिथि होती है। केन कमिश्नर श्री मर्तोलिया जी ने किसान बंधुओ से निवेदन करते हैं कि हमें सहयोग करें । दीपावली के बाद छठ पूजा होती है ,उसके बाद ही कर्मचारी शुगर फैक्ट्री आना प्रारंभ करने है। किसानो ने कहां कि 15 नवंबर से हर दशा में शुगर फैक्ट्री प्रारंभ कर दी जाए। जिससे किसान अपने आने वाले वक्त में समय से अपना गेहूं भी बुवाई भी कर सके व जो वर्तमान समय कोहलू में गन्ना सप्लाई की जा रहा है, उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि आपकी मांगों का हम पूर्णतया समर्थन करते हैं । इस अवसर पर डॉ गणेश उपाध्याय ,रघुवीर सिंह ,रघुवंशी जी सहित अन्य किसान की उपस्थित थे।




