Wednesday, November 4, 2026

केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकरों की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में दो और शव बरामद हुए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकरों की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में बुधवार सुबह दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही अब तक चार लापता लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा समेत चार अन्य की तलाश जारी है। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को भी दो ट्रेकर के शव बरामद किए गए थे। प्रशासन की हेलीकॉप्टर से पहुंची दस सदस्यीय टीम को ये शव बर्फ में दबे टेंट से करीब 200 से 250 मीटर नीचे मिले थे। शवों को बर्फ से बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। मौसम खराब होने के चलते टीम को अभियान रोककर बेस कैंप लौटना पड़ा

लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन ने सोमवार को एसडीआरएफ और निम की दस सदस्यीय टीम को हेलीकॉप्टर से केदारताल ट्रेक पर उतारा था। इससे पहले रविवार को गंगोत्री नेशनल पार्क और गढ़वाल हिमालय माउंटेनियरिंग एंड ट्रेकिंग एसोसिएशन की नौ सदस्यीय टीम पैदल भोजखड़क पहुंची थी। सोमवार से दोनों टीमों ने खोज अभियान शुरू किया।

इस दौरान एसोसिएशन की टीम को केदारखड़क और भोजखड़क के बीच बर्फ में दबा टेंट, बैग, कपड़े, चप्पलें और राशन मिला था। टीम ने दो से तीन किलोमीटर के दायरे में सघन खोजबीन की, लेकिन लापता लोगों का पता नहीं चल सका। बर्फबारी और खराब मौसम के कारण अभियान स्थगित करना पड़ा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.