भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत ओंकार सिंह ढिल्लों को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार सोशल मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेशभर से 27 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ओंकार सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा होगी।
कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है।




