Saturday, October 31, 2026

विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्राम दरऊ में 25 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्राम दरऊ में विधायक निधि से कराए गए 04 विकास कार्यों का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पित कार्यों में कुल 25 लाख 52 हजार रुपये की लागत से ग्राम दरऊ के मुख्य मार्ग के पास मरहूम हाजी मोहम्मद सरवत यार खान द्वार लागत 11.02 लाख ,कब्रिस्तान में सीसी सड़क निर्माण लागत 4.50 लाख, मजार मंडिया में टीनशेड एवं फर्श निर्माण लागत 5 लाख तथा आंबेडकर पार्क में सौंदर्यीकरण का कार्य लागत 5 लाख है।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भी लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में क्षेत्र के दो कब्रिस्तानों(छिनकी,दरऊ) में सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं, जबकि तीन कब्रिस्तानों (कच्ची खमरिया,लालपुर और कुर्रेय्या) में वर्तमान में कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम सैजना में भी लगभग 21 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान में सौद्रियकरण के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है 15-20 दिन के अंदर काम शुरू हो जाएगा । इसके अतिरिक्त क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन से तीन और कार्यों की स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि किच्छा दरऊ चौक से ग्राम दरऊ तक 8 किलोमीटर मुख्य मार्ग के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस सड़क के निर्माण एवं सुधार से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद बेहड़ ने सभा को सम्भोधित किया कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएं तथा जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप सड़क, सौंदर्यीकरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। भाजपा ने मुस्लिम क्षेत्रों की अनदेखी की है कांग्रेस हमेशा विकास की सोच रखती है | चाहे हिंदू गाँव हो, चाहे मुसलमान गाँव हो, चाहे सिख गाँव हो हमने गुरुद्वारों को भी पैसा दिया है। कई मंदिरों में हमने विकास कार्य कराये है ।हम सबको साथ लेकर चलते है कांग्रेस केवल विकास और भाईचारे की बात करती है |

सभा को संबोधित करते हुए बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक का फूल मालायों व ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सरवर यार खान,किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुलशन सिन्धी,जिला पंचायत सदस्य पति मेजर सिंह,दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी,नासिर खान,विजय यादव, फजील खान, सादाब, कामरान खान,मुख्त्यार खान,मोंटी, सभात यार खान,अफसार अली,जाकिर,सदाकत खान,राम सिंह,जिद यार खान,रिजाकत खान ,धारा सिंह ,आतिफ खान,सरन परेवाल,डिम्पल सिंह, समेत सैकड़ो की तादात में ग्रामवासी उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.