Saturday, October 31, 2026

दीपावली पर पंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका कार्मिकों को बोनस देने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद के सदस्य तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात कर दीपावली के पावन पर्व पर विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों को बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने कुलपति को मांग पत्र सौंपा।

राजेश शुक्ला ने पत्र के माध्यम से कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा, कृषि प्रक्षेत्रों, प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये कार्मिक सीमित पारिश्रमिक में पूरी निष्ठा एवं मेहनत से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर बोनस के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में बोनस इन कार्मिकों एवं उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों का महत्वपूर्ण आधार है। विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उनके योगदान को देखते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है।

राजेश शुक्ला ने कुलपति से संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश जारी कर विश्वविद्यालय के समस्त ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों को दीपावली बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.