Friday, September 4, 2026

इस विवादित अधिकारी को किया सेवाओं से बर्खास्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड : देहरादून राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर एक और बडा फैसला हुआ है। निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को सेवाओं से बर्खास्त करने का फैसला लेते हुये आदेश जारी कर दिये गये है। सचल दल इकाई देहरादून के आशारोडी में तैनात रहते हुये हरियाणा नंबर के एक वाहन से जो की माल लेकर देहरादून आ रहा था से रिश्वत मांगने व लेने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौॆंपी गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का पत्र शासन को प्रेषित किया गया था जिस पर निर्णय लेते हुये सरकार ने विवादत अधिकारी को से्वा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.