Wednesday, September 30, 2026

उत्तराखंड: इन 5 जिलों में बारिश के आसार

Share

Advertisement

उत्तराखंड: इन 5 जिलों में बारिश के आसार

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार, आज प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दो अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि पांच अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.