भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाहा ने 391 वोटों से जीत दर्ज की।

छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ज्योति मित्रा, सचिव पद पर गुरबाज, कोषाध्यक्ष पद पर रिया गुप्ता और संयुक्त सचिव पद पर हरमन कौर ने भी जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
कॉलेज प्रशासन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रहित में काम करने की बात कही। कॉलेज परिसर और आसपास जुलूस निकालकर समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कॉलेज परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की निगरानी में मतगणना पूरी हुई, जिससे कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी।




