मेष (Aries)
सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
2. वृषभ (Taurus)
सामाजिक समारोहों और मनोरंजन से भरा दिन रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।
3. मिथुन (Gemini)
मानसिक मजबूती के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
4. कर्क (Cancer)
अपने फैसलों पर भरोसा रखें और तुरंत निर्णय लें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, इसलिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
5. सिंह (Leo)
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग भीड़-भाड़ में सतर्क रहें। व्यापार में लाभ होगा
6. Virgo (कन्या)
निराशा और भय से बचें, क्योंकि यह आपके विचारों की उपज है। आज का दिन धन लाभ और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है।
7. तुला (Libra
आज आपके सबसे बड़े सपने सच हो सकते हैं, लेकिन अपनी खुशी और उत्साह को नियंत्रण में रखें।
8. वृश्चिक (Scorpio)
स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए लंबी वॉक पर जाएं। किसी को भी उधार पैसा देने से बचें।
9. धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। सेहत ठीक न होने के कारण किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है।
10. मकर (Capricorn)
आप काफी रिलेक्स महसूस करेंगे और आज का दिन बड़े समूह में शामिल होकर आनंद लेने के लिए बेहतरीन है।
11. कुंभ (Aquarius)
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। खान-पान सही रखें और किसी भी विवाद से बचें।
12. मीन (Pisces)
गर्दन या पीठ के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और शारीरिक रूप से खुद को एक्टिव रखें




