Tuesday, November 10, 2026

उत्तराखंड: इन 5 जिलों में बारिश – बर्फबारी के आसार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिवाली के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

उत्तराखंड: इन 5 जिलों में बारिश – बर्फबारी के आसार

इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि सुबह और शाम के समय घाटियों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इन जिलों में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है और सड़कों पर दृश्यता भी कम हो सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश और बर्फबारी की संभावना केवल कुछ स्थानों तक सीमित है। प्रदेश के मैदानी जिलों समेत अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रह सकता है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.