Tuesday, November 10, 2026

यहां बाइक पोल से टकराई, दर्दनाक मौत, एक माह बाद होनी थी शादी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। मोटाहल्दू बाइपास पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चार माह पहले ही वह अल्मोड़ा से काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। उसकी शादी तय हो गई थी युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

यहां बाइक पोल से टकराई, दर्दनाक मौत, एक माह बाद होनी थी शादी

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ग्राम गल्ली पोस्ट कफलनी (दन्या) निवासी महेंद्र कुमार पुत्र किशन राम रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। वह रामपुर रोड से मोटाहल्दू बाइपास होते हुए बरेली रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के बाहर लगे बिजली के पोल से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महेंद्र के नाक, कान और मुंह से खून निकलने लगा।

सूचना पर पहुंची टीपी नगर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महेंद्र को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के बड़े भाई बसंत कुमार ने उसकी शिनाख्त की। बसंत ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी तय हो चुकी थी और परिवार में एक साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.