भोंपूराम खबरी। ग्राम छोई में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
आपको बता दें कि रामनगर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर पड़ाव, छोई गांव में कुछ लोगों ने एक महिला का शव बगैर कपड़ों के पड़ा देखा तो उसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु की। महिला की पहचान विमल बिष्ट (48 वर्ष) निवासी किशनपुर, छोई गांव के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
बता दें कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।




