Saturday, September 5, 2026

यहां पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,भवाली। मंगलवार देर रात नैनीताल जिले के रामगढ़ के गागर क्षेत्र में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने खाई में गिरे सभी आठ लोगों को बाहर निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (

पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्षी (12) पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26) और लवे (11) को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया है और मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सभी लोग गाज़ियाबाद के निवासी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.