• मेष राशि (Aries): ऊर्जा और जोश बना रहेगा। अपनी मूड को खुशनमा रखने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम करें।
• वृषभ राशि (Taurus): खुद को बेहतर समझने का दिन है। मन के अनावश्यक भय या चिंता से बाहर निकलकर अपनी इच्छाओं पर ध्यान दें।
• मिथुन राशि (Gemini): कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि आपकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का हाल-चाल जरूर लें।
• कर्क राशि (Cancer): आज आपका मिजाज काफी सकारात्मक और चमकीला रहेगा। भावनाओं के साथ-साथ व्यवहारिक सोच भी बनाए रखें।
• सिंह राशि (Leo): तनाव और पुराने विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने से मन हल्का होगा।
• कन्या राशि (Virgo): धन प्राप्ति के मजबूत योग हैं और करियर में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की उन्नति होगी। शुभ रंग हरा है।
• तुला राशि (Libra): अधिक तनाव महसूस हो तो बच्चों के साथ समय बिताएं, सुकून मिलेगा। आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है।
• वृश्चिक राशि (Scorpio): सेहत आज उत्तम रहेगी। रियल एस्टेट या व्यापार में कोई लाभदायक सौदा तय हो सकता है।
• धनु राशि (Sagittarius): परिवार के कुछ सदस्यों के व्यवहार से झुंझलाहट हो सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें।
• मकर राशि (Capricorn): खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में रुचि रहेगी जिससे फिटनेस बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
• कुंभ राशि (Aquarius): मानसिक अनिश्चितता या घबराहट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष देखभाल की जरूरत है।
• मीन राशि (Pisces): आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। अपनी जीवनशैली और व्यक्तित्व को सुधारने पर ध्यान दें।




