Tuesday, October 27, 2026

यहां बैराज में युवक – युवती के शव मिलने से सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के देहरादून जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत ऋषिकेश बैराज जलाशय में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया है, दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश बैराज जलाशय में युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से दोनों शवों को निकाला। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बैराज जलाशय पहुंची, जहां एक के बाद एक दो शवों को एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से बाहर निकाला।

जिनमें एक महिला और एक पुरुष का शव शामिल रहा। लक्ष्मण झूला थाने के एएसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रोहित पंवार, निवासी स्वीत गांव पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान 28 वर्षीय नीमा देवी निवासी हिंडोलाखाल देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है बताया जा रहा है रोहित दिल्ली की एक कंपनी का कर्मचारी था, जो 1 मार्च को ऋषिकेश पहुंचा और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया।

घर नहीं पहुंचने पर दिल्ली में रोहित की गुमशुदगी दर्ज की गई, रोहित गंगा में कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच कर रही है। हिंडोलाखाल के थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि नीमा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी , जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। वहीं जांच में पता चला था कि नीमा देवप्रयाग संगम पर नहाने के दौरान गंगा में बही है, जिसकी तलाश की जा रही थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.