Monday, November 2, 2026

सीएम धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में कल निकलेगी ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3 नवंबर को रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहभागिता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पदयात्रा जनभागीदारी और कार्यकर्ताओं के उत्साह के लिहाज से यादगार साबित होगी।

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पदयात्रा के आयोजन, उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके नेतृत्व में निकलने वाली यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में होने वाले इस आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और शहर में जनसैलाब उमड़ेगा।

राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से होगा। यहां से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा बाटा चौक, भगत सिंह चौक और अग्रवाल धर्मशाला मार्ग होते हुए काशीपुर बाईपास मार्ग से गुजरेगी। इसके बाद पदयात्रा पुनः गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इस पदयात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि इस पदयात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक अपना संदेश पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री की सहभागिता इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी। उन्होंने आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा एवं जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, राकेश सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.