Monday, November 2, 2026

सीमावर्ती शारदा सिटी में बनेगा 6.30 करोड़ का विद्युत उपकेद्र , यूपी राज्यमंत्री औलख ने किया भूमि पूजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।बिलासपुर यूपी के विधायक और योगी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने सीमावर्ती कोतवाली शारदा सिटी में 6.30 करो ड़ की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन कि या और कहा कि उत्तराखंड-यूपी सटा हुआ प्रदेश है और धामी-योगी मिल कर प्रदेश का विकास कर रहे है।

सोमवार को दर्जा राज्यमंत्री बल्देव औलख कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां भाज पा नेता भारत भूषण चुघ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यूपी दर्जा राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधिविधान के साथ करोड़ों की लागत से बनने वाले विद्युत उपकेंद्र के भूमि पूजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में यूपी में चंद घंटे की बिजली स प्लाई होती थी और विद्युत समस्या परेशानी का सबब थी,लेकिन यूपी की मोदी सरकार ने सड़क,बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की। उसी प्र कार उत्तराखंड भी धामी सरकार के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि पडोसी प्रदेश लगातार तरक्की कर रहे है,क्यो कि भाजपा की हमेशा ही विकासपरख सोच रही है। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्च में देश आगे बढ़ रहा है। वहीं धामी और योगी मिलकर चहुमुखी विकास कर रहे है। इस मौके पर एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, शशांक अग्रवाल (चीफ इंजीनियर, मुरादाबाद मंडल), सतेंद्र कुमार चौहान (एसई, रामपुर), अधीक्षण अभियंता करमवीर सिंह, गुरकीरत सिंह, लाड़ी, प्रधान रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.