Monday, November 2, 2026

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…विधायक का वाहन दुर्घटनागस्त, मची चीख-पुकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि वह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में विधायक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि दुर्घटना में उनकी जान बच गई। फिलहाल विधायक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.