Friday, October 9, 2026

विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान क़ो पार्टी मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर दी शुभकामनायें

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा पूरे प्रदेश मे अपने संगठन का विस्तार करते हुऐ सभी जिलों मे मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की तो वही ऊधम सिंह नगर मे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के नाम पर राजेश बजाज व युवा मोर्चा विपिन गहलोत ( बिट्टू चौहान ) के नाम की घोषणा हुई, तो आज विधायक आवास पर दोनों मोर्चो के जिला अध्यक्ष अपने समर्थको संग पहुंचे और नवीन दायित्व मिलने पर विधायक शिव अरोरा का आभार जताया।

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर क्षेत्र से युवा मोर्चा और किसान मोर्चे से बनाये गये दोनों जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान राजेश बजाज काफ़ी अनुभवी है और पूर्व भी पार्टी सगठन की अनेको जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है निश्चित रूप से आप दोनों के नेतृत्व मे युवाओं और किसानो का जुड़ाव हमारी पार्टी के प्रति होगा और आप पार्टी की रीति नीतियों क़ो आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ऐसी आशा व्यक्त करते है। वही दोनों जिला अध्यक्ष राजेश बजाज व बिट्टू चौहान ने भी विधायक शिव अरोरा क़ो भरोसा दिया वह पार्टी सगठन व विधायक के विश्वास पर खरा उतरते हुऐ भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणी योजनाओं क़ो जन जन तक ले जाने का कार्य करेंगे।

 

विधायक शिव अरोरा ने दोनों जिला अध्यक्ष का आवास पर स्वागत करते हुऐ उनको मिष्ठान खिलाकर उज्वल भविष्य व नवीन दायित्व की शुभकामनायें दी।

इस दौरान गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अनमोल विर्क, अशोक बजाज, जुल्फेकार अली, मनोज मदान, ग्राम प्रधान सुमंगल, मनीष गोस्वामी, विकास सागर, गुलशन बजाज, राकेश बठला, हरजीत सिंह,गुरबचन सिंह, सुखदेव सिंह, मुकेश कुमार, रामप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.