Friday, October 9, 2026

रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: मदरसा सोसाइटी द्वारा 8 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा, नोटिस जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे मुक्त कराने के अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में 14 नवंबर 2025 को रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा सोसाइटी द्वारा कथित तौर पर कब्जा की गई सरकारी जमीन का सर्वेक्षण कराया और नोटिस जारी किया।

एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम, डीडीए एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ड्रोन सर्वे किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

आज हुई कार्रवाई में मदरसा सोसाइटी को आवंटित 2.53 एकड़ भूमि के अतिरिक्त लगभग 8 एकड़ सरकारी/नजूल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप पाया गया। आवंटित भूमि की नापजोख करते हुए अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु संयुक्त सर्वेक्षण आरम्भ किया गया है।अतिरिक्त भूमि को खाली कराने के लिए हाई कोर्ट का आदेश भी उपलब्ध है, जिसके पालन में कार्रवाई की जा रही है। उक्त भूमि के निकट स्थित चामुंडा देवी मंदिर की लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर भी कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू की गई है।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सर्वेक्षण के बाद कब्जे की सटीक स्थिति स्पष्ट होने पर संबंधित पक्षों को कार्रवाई की सूचना दी जाएगी तथा सरकारी भूमि को शीघ्र ही मुक्त कराया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि खेड़ा क्षेत्र यूपी सीमा से लगा होने के कारण यहां अवैध निर्माण और अतिक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.