Sunday, October 25, 2026

शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला, विधायक बोले—शहीद भगत सिंह का अपमान देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उठे विवाद के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूका । कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के पुतले का दहन किया।

विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान हुई घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ऐसे वीर सपूत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से इनकार किए जाने का प्रकरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है और उनके सम्मान के प्रति सभी को संवेदनशील रहना चाहिए।

 

शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान मंच पर चढ़कर भाषण देने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माला चढ़ाने को लेकर जो स्थिति सामने आई, उसने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया जा रहा है, जबकि उनके अनुसार यात्रा के दौरान मंच से संबोधन भी किया गया था। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम को शहीद भगत सिंह के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस पार्टी को घोर निंदा कर शर्मनाक घटना करार दिया।

 

विधायक ने कहा कि उन्होंने भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण कर उसे भव्य स्वरूप देने का कार्य किया है, क्योंकि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में कांग्रेस के स्थानीय नेता पूर्व विधायक कांग्रेस प्रभारी का महिमामंडल करते हुए बचाव करते नजर आ रहे हैं। शिव अरोरा ने कहा कि शहीदों के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने दोहराया कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, नमित पार्षद सतनाम सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, रविंद्र धामी, राजकुमार, जितेंद्र चौहान, नितिन ठाकुर, सुनील सागर, सुनील सिंह, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राज कोली, आदेश भारद्वाज,मोनू निषाद, सन्नी पासवान, सोनू गगनेजा, प्रमोद साहनी भीमसेन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.