Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यों को करने के लिए उत्साहित दिखाई देंगे। नए लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध होगा। वाणी के प्रभाव से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के योग हैं।

वृषभ – आज का दिन शुभ है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका कोई बड़ा काम पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में किसी पर भी अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा।

कर्क – दिन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार से जुड़ी कोई अप्रिय सूचना मन को अशांत कर सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी बड़े निर्णय से फायदा होगा। पुराने पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना उचित नहीं रहेगा।

 

सिंह – आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति या सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके व्यवहार से शत्रु भी प्रभावित होंगे। धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

 

कन्या – आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए अत्यंत शुभ है। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित अधिकार प्राप्त हो सकता है।

 

तुला – आज का दिन मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संपत्ति विवादों और न्यायालयीन मामलों से दूर रहें, क्योंकि निर्णय प्रतिकूल हो सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें।

 

वृश्चिक – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। धन का लेन-देन सोच समझकर करें। नया कार्य शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार आवश्यक है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा और परिवार में मानसिक तनाव संभव है।

 

धनु – आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी से भविष्य में लाभ हो सकता है। भूमि या वाहन खरीदने के योग हैं।

 

मकर – आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ और पारिवारिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

कुंभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने मुद्दों के कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। आज किसी को उधार दिया गया धन भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

 

मीन – आज का दिन अच्छा नहीं है। मन अशांत रह सकता है। व्यापार में हानि या कार्यों में रुकावट संभव है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.