Sunday, November 1, 2026

साले को बचाने के प्रयास में जीजा की मौत, होली पर करंट लगने से हादसा, दो झुलसे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बदायूं के कुंवरगांव कस्बा के वार्ड छह में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साले और सलहज गंभीर रूप से झुलस गए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

बिसौली कस्बा निवासी राहुल की ससुराल कंवरगांव कस्बा के वार्ड नंबर छह में है। शुक्रवार सुबह राहुल होली खेलने के लिए अपनी ससुराल आया था। दोपहर करीब 11 बजे राहुल के साला राजवीर पुत्र रामभजन कूड़ा करकट और होली की राख लोहे की पारात में भरकर घर के पीछे बने तालाब में फेंकने गया था।

हाईटेंशन लाइन से छू गई थी पारात 
घर के पीछे से हाईटेशन लाइन गुजर रही है। जब राजवीर ने कूड़ा फेंका तो लोहे की पारात हाईटेंशन लाइन से छू गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। राजवीर की चीख़ सुन उसकी पत्नी सरला पहुंची। उसने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच राहुल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

परिवार के लोग तीनों लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजवीर और उसकी पत्नी सरला को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। पुलिस ने राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.