Sunday, November 1, 2026

यहां सर्विस सेंटर में उठी लपटें, मची अफरा-तफरी; दमकल की टीमें जुटीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में रविवार दोपहर भीषण अग्निकांड हो एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसे में बिलिंग काउंटर पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी जल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर की है। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक सेंटर से आग की लपटें उठने लगीं। आग फैलती देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने सर्विस सेंटर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार के अनुसार, आग बुझाने के लिए दो वाटर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया।

सर्विस सेंटर संचालक विजय कुमार ने बताया कि अग्निकांड में बिलिंग काउंटर पर रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी जल गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.