Saturday, April 25, 2026

यहां अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त, 34 छोटे- बड़े सिलेंडर व रिफिलिंग उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी,रामनगर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खराड़ी क्षेत्र स्थित सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था का भंडाफोड़ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर एलपीजी रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया। मौके से अवैध रिफिलिंग करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अमन उर्फ भल्ला पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर, उम्र 26 वर्ष व

शहजाद उर्फ शैजी पुत्र रईस अहमद, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष शामिल है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में एफआईआर दर्ज की गई है।अभियुक्तों को यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इन अभियुक्तों से 34 गैस सिलेंडर (छोटे- बड़े), एलपीजी रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट, अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)बरामद किया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, गगन भण्डारी, संजय सिंह, महिला कांस्टेबल रेशू शामिल थे।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

Read more

Local News

Translate »