Saturday, April 25, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

मेष राशि

आज के दिन आपके लिए सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी. मनोबल ऊंचा रखें और काम में लगे रहें. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे का साथ देने में सफल होंगे.

वृषभ राशि

आज के दिन अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी. नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे. साक्षात्कार के लिए दिन अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन में परिवार जनों का भरपूर साथ मिलेगा. प्रेमी किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जा सकता है.

मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्य क्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी. कल का परिश्रम आज लाभकारी साबित होगा. जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं. लव लाइफ में साथी से मिलकर खुश रहने वाले हैं.

कर्क राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा. संतान की उन्नति होगी. पार्टनर किसी बात पर रूठ सकता है. लव लाइफ में किसी बात को लेकर साथी से मनमुटाव रहेगा.

सिंह राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. निकट जनों के लिए अर्थ व्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगा. बुरी संगति से बचें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे.

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. लव लाइफ में कोई नया मोड़ आने वाला है. वैवाहिक जीवन में किसी अजनबी से कुछ सीख मिल सकता है.

तुला राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. दोस्तों के साथ मिलकर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आपके दोस्त आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं. लव लाइफ की पुरानी यादों को ताजा करने वाले हैं. वैवाहिक जीवन यदि कोई तनाव पहले से है तो दूर होगा.

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आज अपनों के सहयोग से प्यार में सफलता पाने वाले हैं. अविवाहित जातकों की शादी पक्की हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. लव पार्टनर के सामने प्यार जताने में सफल हो सकते हैं.

धनु राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. घर-परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. लव लाइफ में सफलता पाने के लिए किसी दोस्त का सहारा ले सकते हैं. संतान की सेहत पर ध्यान दें. वैवाहिक जीवन में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने वाली है.

मकर राशि

आज के दिन आपके लिए अनुकूल समय रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. रिश्ते में मजबूती आने वाली है. सेहत का विशेष ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन सफल रहेगा.

कुंभ राशि

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. घर के सदस्यों के सहयोग से काम पूरा होगा. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा. किसी अनजान से प्यार हो सकता है. पुरानी प्रेमिका मिलने के लिए जिद कर सकती है. अविवाहित जातकों को शादी में देरी हो सकती है.

मीन राशि

आज के दिन मनोरथ सिद्ध होंगे. पूरे मनोयोग से काम में लगे रहें. लेन-देन में आ रही समस्या को दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा. शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है.

Read more

Local News

Translate »