Friday, April 24, 2026

यहां पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस,तेंदुए ने कुछ दिनों पहले ग्रामीण को बनाया था निवाला

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं. तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की सुबह अल्मोड़ा के तल्ला सल्ट के तड़म गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

 

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

क्षेत्र में तेंदुए के भय से लोग शाम होते ही घरों में रहने के लिए मजबूर है। तेंदुए ने कुछ दिनों पहले तड़म गांव के खीम सिंह (62) को अपना निवाला बना डाला था। वहीं दिसंबर में तेंदुए ने तड़म से 20 किलोमीटर दूर खोल्यो क्यारी गांव में एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। इसके बाद से वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग में जुटी थी।

तेंदुए को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। शनिवार की सुबह तड़म गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण ने बताया कि तेदुआ के पिंजरे में फंसने के बाद भी इलाके में गश्त अभियान जारी रहेगा।

Read more

Local News

Translate »