Saturday, September 5, 2026

जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुड़की। आइआइटी रुड़की ने घोषणा की है कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए, जेईई (मेन) 2026 में योग्य अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल (10:00 IST) से प्रारंभ होकर 2 मई 2026 (23:59 IST) तक खुला रहेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (23:59 IST) है।

योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करें: https://jeeadv.nic.in/applicantअभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों, पात्रता मानदंडों तथा सूचना पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही, सभी विवरण सही-सही भरें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपलोड करें।अभ्यर्थियों की सहायता हेतु, पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शी वीडियो आधिकारिक वेबसाइट के Resources अनुभाग में उपलब्ध हैं: https://jeeadv.ac.inअभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की किसी भी समस्या से बचने के लिए अपना पंजीकरण समय से पहले पूर्ण करें। अद्यतन जानकारी और विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://jeeadv.ac.in

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.