
भोंपूराम खबरी। फ्रांस से भारतीय यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। फ्रांस ने भारतीय नागरिकों के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता खत्म कर दी है। यह कदम सीधे तौर पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस वादे का नतीजा है, जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपनी भारत यात्रा के दौरान किया था।

भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। दूतावास ने कहा, ’10 अप्रैल 2026 से, साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को फ्रांसीसी क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डों के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र (International Zone) से गुजरते समय अब ‘एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा’ की आवश्यकता नहीं होगी। यह नियम उन यात्रियों पर लागू होता है जो किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर ठहराव (Layover) के समय अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र के भीतर ही रहते हैं।’




