Saturday, September 5, 2026

यहां बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बस के पिछले हिस्से से टकराई बाइक

कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सीधे बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुष्कर को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

एसआई तनवीर आलम ने बताया कि पुष्कर मार्चुला क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था और गुरुवार को काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। पुष्कर अपने परिवार का इकलौता वारिस था और पूरे घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे घायल युवक को लाया गया था, जिसकी जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक का एक छोटा बच्चा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.